हिन्दी

नसीब से खुद को बचाया ऐसे। - वीर भद्र पंत

नसीब से खुद को बचाया ऐसे। - वीर भद्र पंत

नसीब से खुद को बचाया ऐसे कि,
न मिल रही थी वो फिर भी पाया उसको,
अब जो वो नहीं है बस रोते हैं और,
सोचते हैं कैसे नसीब रुलाया मुझको।

हंसाते हंसाते ये भूल गए हम,
चाहा था क्या, क्या पा गए हम,
लगता था उस को अब भूल गए हैं,
फिर क्यों मुस्कुराते ही रो दिए हम।

मेरे गुनाहों की सजा क्यों मेरा दिल पाए,
जल रहा हूँ, अगर छुए तो तू भी जल जाए,
तू भी मांग एक दुआ मेरे लिए उस रब से,
कि मर जाऊँ मैं, दिल को आज़ादी मिल जाए।

रोता है दिल पर भीग रही आँखें मेरी,
कौन कहेगा मुझसे वो सारी बातें तेरी,
दिल हैरान है बहुत और मैं परेशान,
मर गया मैं बस चल रही साँसें मेरी।

बहते अश्कों की ये मासूम दुआ है कि
खुदा रहमत बख्शे तुझे खुश रखे
मैं तो खुश हूँ, ये आँखें हैं नादान,
रोना फितरत है इसकी, ये तो है ही बदनाम।

नसीब से खुद को बचाया ऐसे कि,
न मिल रही थी वो फिर भी पाया उसको,
अब जो वो नहीं है बस रोते हैं और,
सोचते हैं कैसे नसीब रुलाया मुझको।

💬 0 Comments ↗ 64 Shares 👁 22 Reads

Comments (0)

No comments yet — be the first to respond.

More in हिन्दी

लत तो ज़रूर है मुझे। - वीर भद्र पंत हिन्दी

लत तो ज़रूर है मुझे। - वीर भद्र पंत

लत तो ज़रूर है मुझे, वो भी बहुत बुरी है मुझे, चाहे उसके प्यार का कहो चाहे उसके नफरत का कहो। शाम हो गई दीवानगी की, जरुरत है बहोत रौशनी की, कुछ और है नहीं जलाने को, ले दे रहा अपना दिल…

V Vir Bhadra Pant ·
💬 0 👁 25
काश तू चली आती - वीर भद्र पंत हिन्दी

काश तू चली आती - वीर भद्र पंत

तू गई तो ऐसा लगा जैसे जान ही निकल गई, मौत भी आती नहीं है, इस नज़र के सामने। तू नहीं तो ऐसा लगा जैसे कब्र में भी कैद हूँ, खुदा भी आता नहीं है, और तू भी आती नहीं। बार बार यूँ मारती हो…

V Vir Bhadra Pant ·
💬 0 👁 20
एक दिन हम तुन्हे याद आएंगे। - वीर भद्र पंत हिन्दी

एक दिन हम तुन्हे याद आएंगे। - वीर भद्र पंत

एक दिन हम तुन्हे याद आएंगे। दिल से याद करो दिन में भी नज़र आयंगे नफरत करो गए तो टूट कर बिखर जायंगे चुनते रह जाओगे अपनी यादो को हम तुम्हे इतना याद आयंगे। तेरी गली में न आयंगे दुबारा …

V Vir Bhadra Pant ·
💬 0 👁 40
तू न आई तेरी याद आई- वीर भद्र पंत हिन्दी

तू न आई तेरी याद आई- वीर भद्र पंत

कुछ लिखे ऐसा दिल को सुकूँ मिल जाए, तू आये न आये साहिल करीब आ जाए, हाथों में कुछ लिखा ही नहीं की यकीं आ जाए, रोते रोते तू ना सही तेरी याद आ जाए। मेरे प्यार का दरिया सुख चूका अब बारि…

V Vir Bhadra Pant ·
💬 0 👁 19