हिन्दी

फिर उसकी याद आई — वीर भद्र पंत

फिर उसकी याद आई — वीर भद्र पंत

फिर उसकी याद आई और कर गई तन्हा,
जी रहा था जो ज़िंदगी, वो हो गई फ़ना।
अब तो जीते जी बस है मौत का मंज़र,
काश वो उतार देती इस सीने में ख़ंजर।
तकलीफ़ होती मुझे, पर मैं सह लेता,
शायद मरकर कोई और ज़िंदगी जी लेता।

वो सोचते होंगे कि जुदाई में हम ख़ुश हैं,
और उनके प्यार की ख़ातिर सरफ़रोश हम हैं।
मरते भी नहीं और जीते भी नहीं इस तरह,
उनकी नफ़रत की ज़ंजीर में बस क़ैद हम हैं।

बातें करता हूँ अकेले में, पर उन्हें कुछ कह नहीं सकता,
और वो हैं कि सिवाय ग़म के हमें कुछ दे नहीं सकता।
ऐ ख़ुदा, कहाँ है तू? अब तो कर दे आबाद मुझे,
मैं तो मजबूर हूँ, ख़ुद से मर भी नहीं सकता।

वो क़ातिल है मेरा, पर है मुझे सबसे अज़ीज़,
चाहता हूँ, पर कभी जा नहीं सकता उसकी दहलीज़।
अगर कोई दाग़ लग जाए उसके दामन पर कहीं,
बिन कहे मर जाऊँगा मैं, हूँ ऐसा दिल का मरीज़।

💬 0 Comments ↗ 72 Shares 👁 11 Reads

Comments (0)

No comments yet — be the first to respond.

More in हिन्दी

लत तो ज़रूर है मुझे। - वीर भद्र पंत हिन्दी

लत तो ज़रूर है मुझे। - वीर भद्र पंत

लत तो ज़रूर है मुझे, वो भी बहुत बुरी है मुझे, चाहे उसके प्यार का कहो चाहे उसके नफरत का कहो। शाम हो गई दीवानगी की, जरुरत है बहोत रौशनी की, कुछ और है नहीं जलाने को, ले दे रहा अपना दिल…

V Vir Bhadra Pant ·
💬 0 👁 25
काश तू चली आती - वीर भद्र पंत हिन्दी

काश तू चली आती - वीर भद्र पंत

तू गई तो ऐसा लगा जैसे जान ही निकल गई, मौत भी आती नहीं है, इस नज़र के सामने। तू नहीं तो ऐसा लगा जैसे कब्र में भी कैद हूँ, खुदा भी आता नहीं है, और तू भी आती नहीं। बार बार यूँ मारती हो…

V Vir Bhadra Pant ·
💬 0 👁 20
एक दिन हम तुन्हे याद आएंगे। - वीर भद्र पंत हिन्दी

एक दिन हम तुन्हे याद आएंगे। - वीर भद्र पंत

एक दिन हम तुन्हे याद आएंगे। दिल से याद करो दिन में भी नज़र आयंगे नफरत करो गए तो टूट कर बिखर जायंगे चुनते रह जाओगे अपनी यादो को हम तुम्हे इतना याद आयंगे। तेरी गली में न आयंगे दुबारा …

V Vir Bhadra Pant ·
💬 0 👁 40
नसीब से खुद को बचाया ऐसे। - वीर भद्र पंत हिन्दी

नसीब से खुद को बचाया ऐसे। - वीर भद्र पंत

नसीब से खुद को बचाया ऐसे कि, न मिल रही थी वो फिर भी पाया उसको, अब जो वो नहीं है बस रोते हैं और, सोचते हैं कैसे नसीब रुलाया मुझको। हंसाते हंसाते ये भूल गए हम, चाहा था क्या, क्या पा …

V Vir Bhadra Pant ·
💬 0 👁 22