ये सिगरेट। - वीर भद्र पंत
पल पल जलती, हलक से उतरती,
मीठी मीठी कसक वाली,
खुद को मेरे लिए जलाती,
मेरे हाथ की वो जलती सिगरेट।
बिलकुल उसके एहसास की तरह,
अधजले तड़पते प्यास की तरह,
अपने बचे राख की गर्मी से,
जर जर मुझको पिघलाती सिगरेट।
ले जाती है सपनों के महल में,
तेरी यादों के सुरीले सफ़र में,
जैसे आँचल में तुमने छुपाया था,
चुपके से कफ़न ओढ़ाती सिगरेट।
उड़ते धुंवे मे खोजता तुझको,
कैद कर लेता साँसों में उसको,
तेरी हसीन सरारत की तरह,
यादों की तलब लगाती सिगरेट।
धीरे धीरे रागों में उतरती,
तीखे खंज़र सी दिल को चीरती,
उतर गई हो जैसे तुम दिल में,
मुझको खुद मे मिलाती सिगरेट।
तुझे देखा ताज़ा हो गए ज़खम,
हालात से लड़ता ओढ़ के कफ़न,
वक़्त गुज़ारने मे एक सच्चा हमराह,
हर पल मुझको अपनाती सिगरेट।
जानता हूँ फिर भी जलाता हूँ,
बिखरते धुंए मे तुझको पाता हूँ,
दिल के सागर में रंग मिला कर,
अलग अलग ज़ज़्बात जगाती सिगरेट।
Comments (1)
More in हिन्दी
हिन्दी
लत तो ज़रूर है मुझे। - वीर भद्र पंत
लत तो ज़रूर है मुझे, वो भी बहुत बुरी है मुझे, चाहे उसके प्यार का कहो चाहे उसके नफरत का कहो। शाम हो गई दीवानगी की, जरुरत है बहोत रौशनी की, कुछ और है नहीं जलाने को, ले दे रहा अपना दिल…
हिन्दी
काश तू चली आती - वीर भद्र पंत
तू गई तो ऐसा लगा जैसे जान ही निकल गई, मौत भी आती नहीं है, इस नज़र के सामने। तू नहीं तो ऐसा लगा जैसे कब्र में भी कैद हूँ, खुदा भी आता नहीं है, और तू भी आती नहीं। बार बार यूँ मारती हो…
हिन्दी
एक दिन हम तुन्हे याद आएंगे। - वीर भद्र पंत
एक दिन हम तुन्हे याद आएंगे। दिल से याद करो दिन में भी नज़र आयंगे नफरत करो गए तो टूट कर बिखर जायंगे चुनते रह जाओगे अपनी यादो को हम तुम्हे इतना याद आयंगे। तेरी गली में न आयंगे दुबारा …
हिन्दी
नसीब से खुद को बचाया ऐसे। - वीर भद्र पंत
नसीब से खुद को बचाया ऐसे कि, न मिल रही थी वो फिर भी पाया उसको, अब जो वो नहीं है बस रोते हैं और, सोचते हैं कैसे नसीब रुलाया मुझको। हंसाते हंसाते ये भूल गए हम, चाहा था क्या, क्या पा …
Good poem. Keep going!